Header Ads

Benefits of Drinking Water in a Copper Vessel – तांबे का पानी पीने के 15फायदे

Benefits of Drinking Water in a Copper Vessel – तांबे का पानी पीने के 15 फायदे

https://www.gyaanpedia.in


 

Benefits Copper Pot Water: आपने कई लोगो को तांबे के बर्तन से पानी पीते हुए देखा होगा और लोगो को यह भी कहते हुए सुना होगा कि तांबे के बर्तन से पानी पीने से काफी सारे लाभ भी होते हैं। क्या आप जानते हैं तांबे के बर्तन में रखे हुए पानी का सच। अगर आप भी इस पानी को पीने से होने वाले लाभ को जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल को अंत तक पड़ते रहिये। और अगर आपको हमारी यह जानकारी पसंद आये तो लाइक और शेयर करना मत भूलिए गा। तो चलिए समय बर्बाद किये बिना ये जानकारी आपके साथ शेयर करते हैं।




तांबे के बर्तन का पानी पिने के फायदे – Copper Water Benefits in Hindi, Tambe Ke Bartan Ka Pani Copper Water in Hindi, जानिए तांबे के बर्तन का पानी पिने के फायदे और लाभ के बारे में इससे फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे


 

Benefits of Drinking Water in a Copper Vessel

तांबे के बरतन में पानी पीने से मिलते हैं ये चमत्कारी फायदे

1. तांबा जिसे हम कॉपर भी कहते हैं आपके शरीर मे कॉपर की कमी को पूरा करता है। और बीमारी पैदा करने वाले जीवाणुओं से आपको बचाने में मदद करता है।


2. तांबे के बर्तन में रखा हुआ पानी पूरी तरह से शुद्ध माना जाता है। यह सभी प्रकार के बैक्टेरिया को खत्म कर देता है जो डायरिया, पीलिया, डिसेंट्री और अन्य तरह की बीमारियों को पैदा करते हैं।


3. तांबे में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होने के कारण शरीर में दर्द, ऐंठन और सूजन की शिकायत नहीं होती है। ऑर्थराइटिस की बीमारी से निपटने के लिए भी तांबे का पानी फायदेमंद माना जाता है।


4. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर जैसी बीमारी से निपटने में भी मदद करता है। अमेरिकन कैंसर सोसायटी के अनुसार तांबा कैंसर की फर्स्ट स्टेज को रोकने में मदद करता है और इसमें कैंसर विरोधी तत्व भी मौजूद रहते हैं।


5. पेट की सभी प्रकार की बीमारियों से निपटने के लिए तांबे का पानी फायदेमंद साबित होता है। रोजाना इसका प्रयोग करने से पेट दर्द, गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।



6. शरीर की आंतरिक सफाई  के लिए तांबे का पानी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके अलावा यह किडनी और लीवर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है और किसी भी प्रकार के इंफेक्शन से निपटने में भी फायदेमंद साबित होता है।


7. तांबा अपने एंटी-बैक्‍टीरियल, एंटीवायरल और एंटी इंफ्लेमेट्री गुणों के लिए भी जाना जाता है। यह शरीर के

आंतरिक व बाह्य घावों को जल्दी भरने में फायदेमंद साबित होता है।


8. तांबे में भरपुर मात्रा में मौजूद मिनेरल थॉयराइड की समस्या को दूर भागने में मददगार साबित होता है। थॉयराइड ग्रंथि‍ के सही क्रियान्वयन के लिए तांबा बेहद उपयोगी है।


9. तांबे में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण आपकी त्वचा को जवान बनाये रखने में मददगार साबित होते हैं। इसके अलावा यह फ्री रैडिकल में भी फायदेमंद साबित होता है जोकि त्वचा के झुर्रियों, बारीक लाइनों और दाग-धब्बों को दूर भगाए रखने में फायदेमंद साबित होता है।


10. एनीमिया की समस्या में भी तांबे के पात्र का पानी फायदेमंद साबित होता है। यह खान पदार्थ से आयरन को आसानी से सोख लेता है, जोकि एनीमिया से निपटने के लिए काफी ज्यादा जरूरी है।



11. तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से त्वचा में किसी भी प्रकार की समस्या नही होती है। यह फोड़े, फुंसी, मुंहासे और त्वचा संबंधी अन्य रोगों को तवचा पर नही आने देता है। और इसकी वजह से हमारी त्वचा साफ और चमकदार रहती है।


12. त्वचा को अल्ट्रावॉयलेट किरणों से बचाने के लिए मेलानिन के निर्माण में तांबा अहम भूमिका निभाता है। मेलानिन त्वचा, आंखों एवं बालों के रंग के लिए जिम्मेदार तत्व होता है।


13. तांबे का पानी पाचनतंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है। रात के वक़्त तांबे के बर्तन में पानी रख कर सुबह पीने से पाचनतंत्र मजबूत बना रहता है। इसके अलावा यह अतिरिक्त वसा को कम करने में भी मददगार साबित होता है।


14. दिल को स्वस्थ बनाए रखकर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित कर यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है। इसके अलावा यह हार्ट अटैक की बीमारी को भी कम करता है। यह वात, पित्त और कफ की शिकायत को भी दूर करने में मदद करता है।


15. एनीमिया की समस्या में तांबे के बर्तन में रखा पानी काफी ज्यादा मददगार साबित होता है। यह भोज्य पदार्थ से आयरन को सोख लेता है। जो एनीमिया से निपटने के लिए बेहद जरूरी है।


तांबे के बर्तन से पानी पीना सेहत के लिए कितना ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है, ये तो आपने पढ़ लिया होगा, पानी तो हम सभी पीते है, लेकिन स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए तांबे के बर्तन से पानी पीना आज की तारीख में काफी ज्यादा जरूरी है।

ऐसी ही फिटनेस से जुड़ी बातों को पढ़ने के लिए और सीखने के लिए हमें gyaanpedia.in फॉलो करें। 

No comments

Powered by Blogger.